बेंगलुरु में विदेशी महिला को बीच सड़क किया परेशान, उबर कैब ड्राइवर की हरकत पर भड़के लोग
बेंगलुरु में रह रहीं डाना मैरी नामक अमेरिकी महिला ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि एक उबर ड्राइवर उन्हें घर के बजाय बीच सड़क पर उतारने लगा और उनसे टोल के लिए अलग से पैसे मांगने लगा जबकि टोल, किराए में शामिल था। लोग ड्राइवर की इस हरकत पर भड़क गए। बाद में महिला दूसरी कैब से गई।