बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने किराया निर्धारण समिति की सिफारिश पर शनिवार को मेट्रो रेल किराए में लगभग 50% तक बढ़ोतरी की घोषणाा की जो रविवार से लागू होगी। बीएमआरसीएल के प्रेस रिलीज़ के अनुसार, भीड़भाड़ और सामान्य समय के लिए अलग-अलग किराया पेश किया गया है जबकि अधिकतम किराया ₹60 से बढ़ाकर ₹90 कर दिया गया है।