बेंगलुरु लैंड करने के बाद शख्स को मिला एमेज़ॉन को नौकरी से निकाले जाने का ईमेल
एमेज़ॉन द्वारा 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा किए जाने के बाद एक एक्स यूज़र ने एमेज़ॉन इंडिया में काम कर रहे अपने दोस्त पर एक पोस्ट शेयर की है। उसने लिखा, "दिवाली की छुट्टियों के बाद जैसे उसकी फ्लाइट बेंगलुरु पहुंची और उसने फोन ऑन किया तो (उसके पास) एमेज़ॉन से छंटनी का ईमेल आया हुआ था।"