बोइंग-787 व 737 विमानों के FCS के लॉकिंग मकैनिज़्म में कोई खामी नहीं मिली: एअर इंडिया

अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर एअर इंडिया ने कहा है, "हमने अपने सभी बोइंग-787 और बोइंग-737 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच (एफसीएस) के लॉकिंग मकैनिज़्म का एहतियाती निरीक्षण पूरा कर लिया है...इसमें कोई खामी नहीं मिली है।" विमानन कंपनी ने कहा, "हमने 12 जुलाई को स्वैच्छिक निरीक्षण शुरू किया था...जिसे डीजीसीए द्वारा निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया।"