बाइक को बना दिया 'मिनी बस', पाकिस्तान में आगे 2 और पीछे 6 बच्चों को बैठाकर ले जाता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाइक पर 2 महिलाओं और उसके पीछे लोहे की ट्रॉली जोड़कर 6 बच्चों को ले जाता दिख रहा है। पाकिस्तान के बताए जा रहे वीडियो में बच्चे बिना सुरक्षा इंतज़ाम के केवल ट्रॉली को कसकर पकड़े दिखे। इसपर एक ऑनलाइन यूज़र ने लिखा, "ये परिवार नहीं...पूरा मोहल्ला है।"