बाइक रोकी, पिस्टल निकाली और दिनदहाड़े लोगों के बीच कुत्ते को मार दी गोली; वीडियो आया सामने
लखनऊ (यूपी) में एक स्ट्रीट डॉग को बाइक सवार युवक द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि शख्स बाइक रोकता है और दिनदहाड़े पिस्टल निकालकर कुत्ते को शूट कर देता है जिसके बाद कुत्ते की मौत हो जाती है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।