बाइक से उतरते नहीं, चलते-चलते सटीक निशाना बनाकर फेंकते हैं अखबार; वायरल हुआ वीडियो
अखबार बेचने वाले हरियाणा के दीपक सैनी वर्षों से अपने अनोखे अंदाज़ में अखबार बांट रहे हैं। बाइक पर बैठकर अखबारों को दूर से सटीक निशाने पर फेंकने की उनकी कला के वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और बीबीसी/आरटी/ग्लोबल टाइम्स समेत कई एजेंसी ने उन्हें कवर किया है। वह 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' में हिस्सा ले चुके हैं।