inshorts

बाइक सवारों ने लखनऊ में 2 युवतियों से की छेड़छाड़ व छीना फोन; सामने आया वीडियो

लखनऊ (यूपी) में रविवार को बाइक सवार दो लोगों ने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, उनके शोर मचाने पर आरोपी एक युवती का फोन छीनकर भाग गए। पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज की गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।