बाइक सवार युवकों ने बेल्ट से राहगीर को यूपी में पीटा, पुलिस ने सिखाया सबक

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में राहगीरों पर बेल्ट से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सामने आए एक वीडियो में बाइक सवार आरोपी एक शख्स को बेल्ट से मारते दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में आरोपी पुलिस की हिरासत में हाथ जोड़कर माफी मांगते व लंगड़ाकर चलते हुए नज़र आ रहे हैं।