उत्तरी वियतनाम में शनिवार को आए भीषण तूफान यागी के बीच फ्लाईओवर पर एक बाइकर को बचाने के लिए उसके साथ-साथ कवच बनाकर चलतीं दो कारों का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बाइकर तेज़ हवा में आगे बढ़ने में संघर्ष करता दिख रहा था। इस वीडियो को अब तक 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।