बाइडन के चुनाव से हटने की घोषणा से 1 मिनट पहले उनके स्टाफ को इसका पता चला: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा राष्ट्रपति चुनाव से हटने की सार्वजनिक घोषणा किए जाने से 1 मिनट पहले ही उनके कर्मचारियों को इसका पता चला था। 81-वर्षीय बाइडन कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण अपने आवास में लोगों से दूरी बनाकर रह रहे थे। हालांकि, इस दौरान बाइडन ने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस से कई बार बात की।