बीएसई ने किया बोनस शेयर देने का एलान

बीएसई लिमिटेड ने रविवार को बताया कि कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। कंपनी ने कहा शेयरधारकों को 1 शेयर के बदले 2 फ्री शेयर दिए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, बोनस शेयर इश्यू करने के लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं की गई है।