मुंबई पुलिस ने बताया है कि शरद हेगड़े नामक शख्स ने अज़रबैजान के बाकू की यात्रा कराने के बहाने देशभर के 72 डॉक्टरों के ग्रुप से ₹2 करोड़ ठग लिए हैं। पुलिस के अनुसार, हेगड़े ने डॉक्टरों के ग्रुप से मुंबई के पवई में एक पांच सितारा होटल में मुलाकात की और खुद को एक टूर ऑपरेटर बताया था।