अधिकतर हिंदू त्योहार चंद्र पंचांग पर आधारित होते हैं यानी चंद्रमा की कलाओं के अनुसार उनकी तिथि तय होती है इसलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर में हर साल उनकी तारीख बदलती रहती है। मकर संक्रांति सौर पर्व है जो सूरज की गति पर आधारित है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और यह परिवर्तन निश्चित समय पर होता है।