अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकू ने कहा है कि अमेरिका ने अरबों डॉलर की मदद देकर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ को 'खरीद' लिया था। बकौल जॉन, एक समय ऐसा आया था जब मुशर्रफ ने अमेरिका को अपने परमाणु हथियारों की चाबी तक सौंप दी थी और अमेरिका ने उसपर पूरा नियंत्रण कर लिया था।