राजस्थान में पति-पत्नी के झगड़े ने रेलवे ट्रैक पर लीं 3 जानें, बचाने आए युवक की भी मौत
राजस्थान के बीकानेर में घारसीसर रेलवे ट्रैक पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई और एक घायल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटरी पर झगड़ रहे दंपति को बचाने गए 2 युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। एक मृतक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी संजीत मोची के रूप में हुई है।