बीकानेर (राजस्थान) की एंजिला स्वामी ने थाइलैंड के पटाया में आयोजित 'मिसेज़ यूनिवर्स 2025' प्रतियोगिता जीती है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। गौरतलब है कि एंजिला ने इससे पहले 'मिसेज़ इंडिया ऑरा ग्लोबल 2024' का भी खिताब जीता था। एंजिला स्वामी ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार को दिया है।