राजस्थान के बारां ज़िले में एक बेकाबू तेज़ रफ्तार बोलेरो ने कई राहगीरों और बाइक व साइकल चालकों को रौंद दिया जिसका भयावह वीडियो सामने आया है। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।