बीकॉम कर रही हैं केरल की 74 वर्षीय महिला, 13 साल की उम्र में शादी के बाद छूट गई थी पढ़ाई
केरल की 74-वर्षीय थंकम्मा कुंजप्पन नामक महिला बीकॉम कर रही हैं। 'बेटर इंडिया' के अनुसार, 13-साल की उम्र में शादी होने से उनकी पढ़ाई छूट गई व पति के छोड़ने के बाद बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्होंने 2018 में दोबारा पढ़ाई शुरू की। 10वीं में 74% और 12वीं में 78% अंक लाने के बाद वह बीकॉम कर रही हैं।