बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन मेलबर्न में रिकॉर्ड 87,242 दर्शक आए

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 87,242 दर्शक आए जो दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में दर्शकों के आने का नया रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि चौथे टेस्ट के पहले दिन के टिकट मैच से 2 सप्ताह पहले ही बिक गए थे।