बॉक्सिंग फाइट से पहले लाइव इंटरव्यू में पीछे से नग्न नज़र आए माइक टायसन

यूट्यूबर-बॉक्सर जेक पॉल के साथ टेक्सस (अमेरिका) में बॉक्सिंग मुकाबले से पहले लाइव इंटरव्यू में 58 वर्षीय बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन पीछे से नग्न नज़र आए। उनकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है जिसमें वह इंटरव्यू देने के बाद मुड़कर जाते दिख रहे हैं। जेक पॉल ने मुकाबले में टायसन को हराकर $40 मिलियन जीते हैं।