बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन व उन्हें हराने वाले जेक पॉल की कुल नेटवर्थ कितनी है?

बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन को हराने वाले यूट्यूबर-बॉक्सर जेक पॉल को जीत के लिए $40 मिलियन (₹338 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली है जबकि टायसन को इस फाइट के लिए $20 मिलियन की राशि मिली है। सेलेब्रिटी नेटवर्थ वेबसाइट के मुताबिक, इस फाइट से पहले जेक पॉल की नेटवर्थ $80 मिलियन (₹675 करोड़) जबकि टायसन की नेटवर्थ $10 मिलियन थी।