बंगाली दुल्हन शादी के बाद क्यों पहनती हैं सफेद-लाल चूड़ियां?
बंगाली हिंदू विवाह परंपरा में सफेद 'शाखा' और लाल 'पोला' चूड़ियों का खास महत्व है। सफेद रंग की 'शाखा' शंख से और लाल रंग की 'पोला' मूंगे से बनाई जाती है। सफेद रंग शांति और पवित्रता जबकि लाल रंग समृद्धि और वैवाहिक जीवन की ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा पीढ़ियों से बंगाली महिलाओं की सांस्कृतिक पहचान बनी हुई है।