बंगाल में महिला को स्टॉकर ने 4 माह तक कॉल-मेसेज कर किया परेशान, COD किए 300 सामान
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एक महिला बैंककर्मी को अज्ञात स्टॉकर ने 4 महीने तक कॉल और मेसेज करके परेशान किया जिसकी शिकायत महिला ने थाने में दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि स्टॉकर ने कैश ऑन डिलीवरी के ज़रिए उसके घर पर 300 सामान भेजे और डिलीवरी नहीं लेने पर एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट ने उसे ब्लॉक कर दिया।