पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इंडियन सेकुलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण 24 परगना के भांगर में पुलिस के साथ झड़प की और प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और पुलिस वैन पलट दी। इससे पहले मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद कई हिंदू परिवारों को घर छोड़ना पड़ा।