बंगाल से दिल्ली तक फुटबॉल ड्रिबल करने का रिकॉर्ड बनाने के दौरान यूपी पहुंचा जापानी शख्स

जापानी नागरिक नोज़ोमु हागिहारा कोलकाता (बंगाल) से दिल्ली तक फुटबॉल ड्रिबल करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के दौरान वाराणसी (यूपी) पहुंच गए हैं। उन्होंने पूरे भारत में 2,000 किलोमीटर की दूरी तय कर 15 मई को दिल्ली स्थित जापानी दूतावास पहुंचने का लक्ष्य रखा है। हागिहारा ने बताया कि वह पिछले 4 सालों से भारत में रह रहे हैं।