बागेश्वर धाम अकेली न आएं महिलाएं, सेवादारों पर भी भरोसा न करें: धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि महिलाएं अकेली धाम न आएं और अगर अकेली आएं तो किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादार पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के 5 किलोमीटर के पूरे परिसर की ज़िम्मेदारी उनकी नहीं है और वह केवल हॉल और मंदिर की ज़िम्मेदारी ले सकते हैं।