बागेश्वर धाम में 'न्यू ईयर' को लेकर क्या है तैयारी?
नववर्ष की पूर्व संध्या पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज का युवा पब और शराब छोड़कर अयोध्या, काशी और बागेश्वर धाम जैसे स्थलों में नया साल मना रहा है। उन्होंने कहा, युवा चरणामृत पीकर नववर्ष शुरू करेगा। नए साल पर बागेश्वर धाम में हनुमान चालीसा पाठ होगा जहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।