inshorts

बिहार में शादी का पंडाल लगाते समय करंट लगने से 2 मज़दूरों की हुई मौत

बिहार के बेगूसराय के बखरी बाज़ार में शादी समारोह के लिए पंडाल लगाते समय करंट लगने से 2 मज़दूरों की मौत हो गई। पंडाल लगाने के दौरान लोहे का खंभा ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट की बिजली लाइन से छू गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।