बिगड़ सकता है आपके किराने का बजट, सितंबर तिमाही में 2-5% महंगे हो सकते हैं HUL के प्रोडक्ट

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) सितंबर तिमाही में कई प्रोडक्ट्स की कीमतें 2-5% तक बढ़ा सकती है। कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत और महंगाई को इसकी वजह बताया है। HUL ने Q1FY27 में भी अलग-अलग प्रोडक्ट्स के दाम 2-5% बढ़ाए थे। कंपनी के मुताबिक, बढ़ती लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर डालने के बजाय चरणबद्ध तरीके से कीमतें बढ़ाई जाएंगी।

Load More