UP में सड़क पार कर रही सगी बहनों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे (NH-709B) पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो सगी बहनों अलीना (3) और नव्या (6) को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया और पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।