inshorts

बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व में पंडाल ढहने से 7 लोगों की हुई मौत, दर्जनों घायल

बागपत (यूपी) में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तंभ परिसर में लकड़ी से बना पंडाल ढहने के बाद 2 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए बनाई गईं अस्थाई सीढ़ियों पर लोगों के चढ़ते ही वे भर-भराकर ढह गईं।