बाघों के शिकार पर अंकुश के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद लेगी महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार ने बाघों के शिकार से निपटने और चंद्रपुर में इस तरह की घटना के तार मेघालय से जुड़े होने का पता चलने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद लेने का फैसला किया है। बकौल अधिकारी, बाघों के अंगों की तस्करी कर उन्हें म्यांमार और अन्य देशों में भेजे जाने की घटनाओं को देखते हुए फैसला किया गया।