बाघ की खाल, करोड़ों की संपत्ति...MP में अफसर के ठिकानों पर रेड में और क्या-क्या मिला?

ईओडब्ल्यू ने सागर (एमपी) में पदस्थ आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त जगदीश सरवटे के जबलपुर, सागर और भोपाल स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, सरवटे के पास ₹6.75 करोड़ की संपत्ति मिली है और उनके ठिकानों से बाघ की खाल, महंगी शराब, सोने-चांदी के ज़ेवरात आदि मिले हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ है।