चीन के सिचुआन प्रांत में स्थित एक चिड़ियाघर $7 (करीब ₹600) में साइबेरियन बाघ के पेशाब की बोतल बेच रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, बोतल पर लिखे नोट में इससे रयूमैटोइड अर्थराइटिस, मोच व मांसपेशियों के दर्द पर चिकित्सकीय प्रभाव का दावा किया गया है। इसे वाइट वाइन व अदरक के टुकड़े के साथ इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।