बेच दें टाटा ग्रुप का यह शेयर! 18 में से 15 एक्सपर्ट्स ने दी 'बेचने' की सलाह
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा एलेक्सी लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 2% तक लुढ़क गए। यह गिरावट कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद देखने को मिली। इस शेयर को कोटक और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ समेत 18 में से 15 ऐनालिस्ट्स ने बेचने की सलाह दी है। 2025 में अब तक यह शेयर लगभग 18% गिरा है।