बीजिंग में हर तरफ हैं कैमरे, 2 मिनट के लिए गलत पार्किंग करने पर लगा जुर्माना: पत्रकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चीन यात्रा को कवर कर रहे एक अमेरिकी पत्रकार ने बीजिंग में लगे कैमरों की शिकायत की है। उन्होंने कहा, "बीजिंग में सचमुच हर जगह कैमरे हैं...वे सब देखते हैं।" उन्होंने आगे बताया, "हमारे ड्राइवर ने 2 मिनट के लिए गलत तरीके से गाड़ी पार्क की और उसे $40 (लगभग ₹3800) का जुर्माना भरना पड़ा।"