बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी 21 वर्षीय युवक की तबीयत, अस्पताल पहुंचने के बाद हुई मौत
देवप्रयाग (उत्तराखंड) में सोमवार को बंजी जंपिंग करने के बाद 21 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बंजी जंपिंग के बाद युवक को पेट और सीने में तेज़ दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। मृतक देहरादून का रहने वाला था।