फार्मा सेक्टर की कंपनी कोहेंस लाइफसाइंसेज़ के शेयर गुरुवार को शेयर बाज़ार खुलते ही 6% से ज़्यादा टूट गया। शेयरों में यह गिरावट एक ब्लॉक डील के बाद आई जिसमें जसमिरल होल्डिंग्स ने कंपनी के 3.39 करोड़ शेयर करीब ₹3,073 करोड़ में बेच दिए। वहीं, यह ब्लॉक डील ₹900 प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर हुई।