inshorts

बुज़ुर्ग कारोबारी संग सेक्स, फिर ₹4-5 करोड़ की मांग; मुंबई पुलिस ने महिला को पकड़ा

दिल्ली के 74-वर्षीय कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ₹18.5 लाख वसूलने को लेकर मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी के अनुसार, कारोबारी मई 2023 में महिला के संपर्क में आया था और लोनावाला में दोनों ने यौन संबंध बनाए थे। बकौल अधिकारी, महिला ने कारोबारी से घर के लिए ₹4-5 करोड़ मांगे थे।