बुज़ुर्ग दंपति के लिए तेलंगाना के जज ने सड़क पर लगाया 'कोर्ट', ऑर्डर पर किए हस्ताक्षर
निज़ामाबाद (तेलंगाना) में अस्वस्थ और कोर्ट पहुंचने में असक्षम बुज़ुर्ग दंपति के लिए एक जज ने सड़क पर ही 'कोर्ट' लगा दिया जिसकी तस्वीर 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' में छपी थी। दंपति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला चल रहा था। जज ने उन्हें आरोपों से बरी करते हुए कहा कि जांच के बाद दोनों को दोषी नहीं पाया गया।