बुज़ुर्ग दंपति ने की खुदकुशी, अपने अंतिम संस्कार के लिए घर में छोड़े ₹1 लाख कैश
कोलकाता में रविवार सुबह एक बुज़ुर्ग दंपति अपने घर के अंदर मृत मिले। पुलिस के अनुसार, 67-वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या की जबकि उनकी 60-वर्षीय पत्नी उसी कमरे में बिस्तर पर मृत मिलीं। शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों ने आत्महत्या की है। मृतक अपने अंतिम संस्कार के लिए घर पर ₹1,00,000 कैश और सुसाइड नोट छोड़कर गए हैं।