बुज़ुर्ग दंपति ने हरियाणा में शादी के 44 साल बाद लिया तलाक, पति ने सेटलमेंट में दिए ₹3 करोड़

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने शादी के 44 साल बाद करनाल (हरियाणा) के बुज़ुर्ग दंपति के तलाक को मंज़ूरी दी है। पति-पत्नी 18 साल से अलग रह रहे थे। 70-वर्षीय शख्स के अनुसार, उनकी 73-वर्षीय पत्नी मानसिक क्रूरता करती थी जिससे वह तंग आ चुके थे। सेंटलमेंट के लिए बुज़ुर्ग व्यक्ति ने अपनी ज़मीन बेचकर ₹3 करोड़ अदा किए हैं।