बाज़ार में गिरावट के बावजूद 5 म्यूचुअल फंड्स ने 1 वर्ष में दिया छप्परफाड़ रिटर्न

बाज़ार में गिरावट के बावजूद पिछले 1 वर्ष में 5 म्यूचुअल फंड्स ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इसमें सबसे ऊपर मोतीलाल ओसवाल लार्ज कैप फंड जिसने 24.03%, मोतीलाल ओसवाल फ्लेक्सी कैप फंड ने 16.91%, इंवेस्को इंडिया मिड कैप फंड ने 16.90%, मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड ने 16.68% और एडलवाइस मिड कैप फंड ने 16.03% का रिटर्न दिया है।