भारतीय शेयर बाज़ारों में जारी उठा-पटक के बीच मेनबोर्ड आईपीओ में सुस्ती देखने को मिल रही है। पिछले 3-सप्ताह से कोई मेनबोर्ड आईपीओ नहीं आया है। जनवरी में 5 और फरवरी में 4 मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई जबकि दिसंबर में 16 कंपनियां सूचीबद्ध हुई थीं। आखिरी बार क्वॉलिटी पावर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड का मेनबोर्ड आईपीओ 18-फरवरी को सूचीबद्ध हुआ था।