बाज़ार में मचा कोहराम, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ हुए स्वाहा; सेंसेक्स 1700 अंक गिरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान के साथ सीज़फायर खत्म होने के एलान के बाद सेंसेक्स में तकरीबन 1700-अंकों की गिरावट आई और यह 76,503 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 500+ अंक गिरकर 23,900 पर बंद हुआ। बीएसई में शामिल कंपनियों का पूंजीकरण बुधवार को तकरीबन ₹8 लाख करोड़ घट गया। निफ्टी बैंक में भी 1600 अंक की गिरावट हुई।