बेज़ोस को एमेज़ॉन से 2023-24 में मिली ₹68 लाख सैलरी, फिर भी कमाए ₹68 करोड़/घंटा

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस को एमेज़ॉन से 2023-24 में $80,000 (तकरीबन ₹68 लाख) सालाना सैलरी मिली। हालांकि, बेज़ोस ने कथित तौर पर इस अवधि में प्रति घंटे $8 मिलियन (तकरीबन ₹68 करोड़) कमाए। बेज़ोस की अधिकांश कमाई एमेज़ॉन में उनकी हिस्सेदारी से आई। बेज़ोस की संपत्ति 2023 की शुरुआत से तकरीबन $150 बिलियन बढ़ चुकी है।