बेज़ोस के कमला हैरिस का समर्थन न करने पर वॉशिंगटन पोस्ट ने गंवाए 2 लाख सब्सक्राइबर्स
वॉशिंगटन पोस्ट ने 2 लाख सब्सक्राइबर्स गवां दिए हैं जो इसके कुल पेड सब्सक्रिप्शन का 8% है। यह गिरावट तब आई जब अखबार के मालिक जेफ बेज़ोस ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस समेत किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, वॉशिंगटन पोस्ट ने कमला के 'एडिटोरियल' को भी ब्लॉक कर दिया।