बीजेपी नेता के बेटे ने सरेआम छुआ नेपाली लड़की का प्राइवेट पार्ट, वीडियो सामने आने पर हुई कार्रवाई
संतकबीर नगर (यूपी) में कथित तौर पर एक स्थानीय बीजेपी नेता के बेटे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वह बाज़ार में एक नेपाली लड़की के स्तनों को छूता दिख रहा है। वहीं, वीडियो ऑनलाइन सर्कुलेट होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है, पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी।