बीजेपी शासित एमपी में अब जांच के लिए CBI को राज्य सरकार से लेनी होगी इजाज़त, अधिसूचना जारी
बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में किसी भी प्रकार की जांच के लिए सीबीआई को राज्य सरकार से लिखित इजाज़त लेनी होगी जिसे लेकर राज्य के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, राज्य में बिना अनुमति के सीबीआई कोई भी जांच नहीं कर सकेगी और इस आदेश को 1 जुलाई से ही लागू माना जाएगा।